BJP वालों का सिर्फ मुंह चलता है: कमलनाथ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP वालों का सिर्फ मुंह चलता है: कमलनाथ

भिंड। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इनके आंख, कान नही सिर्फ मुंह चलता है। पहले ये घोषणाएं करते थे, अब आलोचनाएं कर रहे हैं। वे भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह के रक्षाबंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमू


BJP वालों का सिर्फ मुंह चलता है: कमलनाथ
भिंड। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इनके आंख, कान नही सिर्फ मुंह चलता है। पहले ये घोषणाएं करते थे, अब आलोचनाएं कर रहे हैं।

वे भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह के रक्षाबंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर मंत्री डॉ गोविंद सिंह, मंत्री प्रद्युम्मन सिंह, इमरती देवी सहित अन्य विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल बाद जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तब यह प्रदेश बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, बलात्कार के मामलों में देश में नंबर वन था। तिजाेरी पूरी खाली थी।