आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग, गरीबों का मसीहा बनकर आये हैं अरविन्द केजरीवाल : वैभव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग, गरीबों का मसीहा बनकर आये हैं अरविन्द केजरीवाल : वैभव

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग, गरीबों का मसीहा बनकर आये हैं अरविन्द केजरीवाल : वैभव


लखनऊ। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विचारधाराओं से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में कई लोगों ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष वैभव माहेश्वरी और अयोध्यादास वार्ड प्रथम के रफ़ीक अहमद (बबलू) के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की। 
जिलाध्यक्ष वैभव माहेश्वरी ने सभी साथियों का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आज देश की गरीब जनता मसीहा के रूप में अरविन्द केजरीवाल को देख रही है। क्योंकि अरविन्द केजरीवाल ही है जो लोगों को सस्ती बिजली, फ्री पानी, बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाय़ें, उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था, रोजगार एवं महिला सुरक्षा जैसे जरूरी काम कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों से सिर्फ झुठे वादे नहीं करती, जो कहती है वो करने का साहस भी रखती है। बाकि बड़ी पार्टियों के जुमले, झूठे वादें और हवा हवाई बातों से जनता अब ऊब गयी है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की बेसिक समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर सत्ता में बनें रहना अब संभव नहीं है क्योंकि जनता अब समझदान हो गई है। अब सत्ता में वही रहेगा जो जनहित की समस्याओं को दूर करेगा। 
महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिज़वी ने कहा कि आम आदमी पार्टी महिला सुरक्षा के प्रति सबसे संवेदनशील है। आम आदमी पार्टी ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट्स और डीटीसी की बसों के फ्री यात्रा के साथ साथ मॉर्शल भी ऱखा जिससे महिलाओं की सुरक्षा दिल्ली में दुरुस्त हुई है। वहीं दिल्ली के पड़ोंसी राज्य उत्तर प्रदेश में आये दिन दिल दहलाने वाली घटनाएं महिलाओं के साथ हो रही है लेकिन योगी सरकार अपने आंखें, कान और मुंह बंद किये बैठी है। जरूरत है प्रदेश में ऐसी सरकार को चुनने का जो आम जनता की तकलीफों को समझें ना कि उन पर अत्याचारा करें। 
वहीं जिला महासचिव अफ़रोज़ आलम ने कहा कि आप की विचारधारा जय जवान, जय किसान, जय संविधान की है। आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर तबके के लोगों के बारे में सोचती है, जो झुठे वादें नहीं, बल्कि काम की राजनीति करती है। 
इस दौरान महानगर यूथ अध्यक्ष शादाब राइन, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष शहवाज खान, जिला संगठन अध्यक्ष अजय गुप्ता, किश्वर जहां, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम  प्रसाद जी, हरीश जी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।(आईपीएन)