वाराणसी से मोदी के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने किया इशारा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

वाराणसी से मोदी के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने किया इशारा

रॉबर्ट वाड्रा ने इशारा किया है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर सकती हैं। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका वाराणसी से लड़ने को तैयार हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी। हम पूरी मेहनत और लगन स


वाराणसी से मोदी के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने किया इशारारॉबर्ट वाड्रा ने इशारा किया है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर सकती हैं। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका वाराणसी से लड़ने को तैयार हैं।

हालांकि, इस पर अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी। हम पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। खबरें तो ये भी हैं कि वाराणसी में कांग्रेस की एक टीम जमीनी हालात समझने में लगी है। ये देखा जा रहा है कि अगर प्रियंका यहां से उतरने का एलान करती हैं तो बाकी दलों का क्या रुख रहेगा। समर्थन मिलेगा या नहीं।

कुछ समय पहले ही पार्टी की महासचिव बनी प्रियंका गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। उनके वाराणसी से उतरने के सियासी मायने बेहद खास हैं। इस सीट से पीएम मोदी खड़े हैं। 2014 में मोदी पहली बार यहां से लड़े थे। इस बार कांग्रेस वाराणसी की लड़ाई को मोदी बनाम प्रियंका बनाने की कोशिश कर सकती है।