प्रियंका-राहुल गांधी के सभास्थल पर चली तेज चली आंधी, जान बचाकर भाग गए लोग

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प्रियंका-राहुल गांधी के सभास्थल पर चली तेज चली आंधी, जान बचाकर भाग गए लोग

सहारनपुर में तेज आंधी और खराब मौसम के बीच सोमवार को प्रियंका और राहुल गांधी की जनसभा को रद्द कर दिया गया। दोनों को दिन में 12:30 बजे सहारनपुर पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे नहीं पहुंच सके। मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने मंच स


प्रियंका-राहुल गांधी के सभास्थल पर चली तेज चली आंधी, जान बचाकर भाग गए लोगसहारनपुर में तेज आंधी और खराब मौसम के बीच सोमवार को प्रियंका और राहुल गांधी की जनसभा को रद्द कर दिया गया। दोनों को दिन में 12:30 बजे सहारनपुर पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे नहीं पहुंच सके। मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने मंच से कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो मंगलवार को सहारनपुर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।

बताया जा रहा है कि तेज आंधी के चलते सभा में लगे पंडाल भी जोर-जोर से हिल रहे थे। सभा में जो भी लोग आए थे वे सभी मुश्किल से वहां से जान बचाकर भागे। वहीं, मौसम खराब होने के चलते राहुल -प्रियंका के हेलिकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई।

जनसभा रद्द होने से निराश हुए कार्यकर्ताः सहारनपुर में राहुल और प्रियंका की जनसभा रद्द होने से कार्यकर्ता मायूस नजर आए। बता दें राहुल और प्रियंका गांधी को सबसे पहले सुबह 11 बजे बिजनौर इंटर कॉलेज पहुंचना था। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे सहारनपुर के गांधी मैदान आने वाले थे।

वहीं, शाम के वक्त शामली के वीवी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करना था। खराब मौसम के चलते इन सभी जनसभाओं को रद्द कर दिया गया।