किसानों द्वारा आंदोलन वापस लेने के बाद आज से रेल सेवाएं फिर बहाल : पीयूष गोयल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

किसानों द्वारा आंदोलन वापस लेने के बाद आज से रेल सेवाएं फिर बहाल : पीयूष गोयल

किसानों द्वारा आंदोलन वापस लेने के बाद आज से रेल सेवाएं फिर बहाल : पीयूष गोयल


नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि किसानों द्वारा आंदोलन वापस लेने के बाद पंजाब में आज (सोमवार) से रेल सेवाएं बहाल की जा रही हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि 23 नवंबर से पंजाब में रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर किसानों के आंदोलन को स्थगित करने के बाद, भारतीय रेलवे पंजाब और पंजाब के माध्यम से रेल सेवाएं शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ट्रेन परिचालन में गतिरोध दूर होने से यात्रियों, किसानों और उद्योगों को फायदा होगा।

रेलवे ने किसान आंदोलन की समाप्ति के मद्देनजर रेल परिचालन की एक संभावित योजना तैयार की है। रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर पहले दिन केवल मालगाड़ियां ही चलेंगी। इस दौरान ट्रेनों की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन 24 सितंबर से पंजाब में आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन के कारण राज्य में ट्रेनों का आवागमन बंद है। पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण अब तक रेलवे को 2,220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।