सेक्स रैकेट का फंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सेक्स रैकेट का फंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

हरिद्वार। सेक्स रैकेट का कनखल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर से दो महिलाओं व तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार महिलाएं पूर्व में भी देह व्यापार में जेल जा चुकी हैं। मीडिया


सेक्स रैकेट का फंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तारहरिद्वार। सेक्स रैकेट का कनखल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर से दो महिलाओं व तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार महिलाएं पूर्व में भी देह व्यापार में जेल जा चुकी हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसओजी प्रभारी प्रदीप बिष्ट को शुक्रवार रात करीब एक बजे सूचना मिली की कनखल के विष्णु गार्डन स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। 

सूचना पर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम और कनखल थाना प्रभारी ओमकांत भूषण पुलिस टीम को लेकर विष्णु गार्डन स्थित घर पर पहुंचे। मकान की तीसरी मंजिल पर सेक्स रेकेट चल रहा था। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो दो महिलाएं व तीन पुरूष आपत्तिजनक हालत में मिले। 

पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विवेक कुमार पुत्र जय भगवान निवासी विष्णु गार्डन, राहुल शर्मा पुत्र जय भगवान निवासी विष्णु गार्डन, जितेन्द्र शर्मा उर्फ रिंकू पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बाबर कालोनी ईदगाह रोड ज्वालापुर और पकड़ी गई दोनों महिला देहरादून की रहने वाली है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
-सांकेतिक तस्वीर