ऐसे लोग नहीं कर पाएंगे हज यात्रा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ऐसे लोग नहीं कर पाएंगे हज यात्रा

ऐसे लोग नहीं कर पाएंगे हज यात्रा


2021 की हज यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच कोविड-19 के नियमों का पालन करने की वजह से हज यात्रा का खर्च करीब दोगुना तक हो गया है। वहीं, कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। बरेली हज कमेटी ने बढ़ी हुई यात्रा पर कुछ रियायत करने की मांग की है। हज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस बार हज यात्रा में काफी बदलाव किए गए हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक 2021 की हज यात्रा का खर्च तीन लाख 70 हजार रुपये से पांच लाख 25 हजार रुपये तक देना होगा। वहीं 2020 की हज यात्रा के लिए यह खर्च दो लाख 53 हजार से तीन लाख 50 हजार रुपये तय किया गया था।

हालांकि, कोविड-19 की वजह से हज यात्रा नहीं हो पाई थी और सभी आवेदकों को उनका पैसा लौटा दिया गया था।

हज यात्रा पर जाने के 72 घंटे पहले हजयात्री को कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा। अगर कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आ गया तो वह यात्री हज यात्रा पर नहीं जा पाएगा। कोविड-19 की वजह से हज की अवधि भी 40 दिन से घटाकर 30 से 35 दिन की कर दी गई है। कोरोना की वजह से ही गर्भवती महिलाओं, कैंसर, लिवर, किडनी, दिल की बीमारी आदि से जूझ रहे लोगों के हज यात्रा पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।