बीजेपी के लिये ये दोनों युवा चेहरा बन सकते हैं भविष्य के नायक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बीजेपी के लिये ये दोनों युवा चेहरा बन सकते हैं भविष्य के नायक

00


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां 'न्यू इंडिया' का नारा भी दिया था, वहीं बीजेपी को युवा और ऊर्जावान चेहरे की तलाश है।  प्रधानमंत्री ने कई कार्यक्रमों में युवाओं को मौका देने की बात दोहराई है। प्रधानमंत्री को भविष्य के दो अनमोल हीरा मिल चुके है।  आईये बात करते है वे दोनो अद्भूत टैलेन्ट कौन हैं। 

तेजस्वी सूर्या
वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद तेजस्वी सूर्या कर्नाटक के हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे। वह अभी भी वहां प्रैक्टिस करते हैं। तेजस्वी सूर्या नेशनल सोशल मीडिया कैंपेन टीम के सदस्य भी हैं, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय बेंगलुरु दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद है। लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता के अलावा तेजस्वी सूर्या एक वकील भी है। तेजस्वी सूर्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानि आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं। 29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या ने बहुत कम समय में ही राजनीति में अपनी ख़ास पहचान बनाई है। तेजस्वी सूर्या युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। सोशल मीडिया का एक बड़ा वर्ग उन्हें पसंद करता है।

ऋतुराज सिन्हा
बिहार के ऋतुराज सिन्हा युवाओं की पसंद बनते जा रहे है। ऋतुराज जनता में काफी लोकप्रिय हैं। ऋतुराज सिन्हा बहुत मिलनसार है, गरीबों की मदद के लिये उन्हें हमेशा आगे देखा गया है। देश के विकास करने के लिये एक युवा नेता में जो गुण होने चाहिए, ऋतुराज में वह सभी दिखाई देते हैं। 

आपको बताते चले कि ऋतुराज सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व  राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बेटे हैं।  पिता की तरह ही गरीबो की सेवा के लिये हमेशा ऋतुराज सिन्हा आगे रहते हैं। अभी हाल ही में राष्ट्र निर्माण के लिए बनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी और आनंद महिंद्रा के साथ बिहार के रितुराज सिन्हा को भी पीएम मोदी ने शामिल किया है। मोदी सरकार ने राष्ट्र निर्माण और देश में विकास को लेकर 15 सदस्यों वाली टीम में रितुराज सिन्हा को शामिल किया है। 

देश के युवा उद्यमी के रूप में भी रितुराज सिन्हा की पहचान है, वे निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस के एमडी है, उनके द्वारा नोटबंदी और कोरोना काल में किये गये बेहतर कार्य  को प्रधानमंत्री मोदी ने काफी सराहा है।