BJP को इस कंपनी ने दिया 365 करोड़ का दान!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP को इस कंपनी ने दिया 365 करोड़ का दान!

BJP को इस कंपनी ने दिया 365 करोड़ का दान!


नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा कॉरपोरेट दान लेने वाली पार्टी बन गई है। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट से हुआ है।

मीडिया रिपोर्टों ने एडीआर के हवाले से कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा कॉरपोरेट चंदे मिले। खबरों के मुताबिक, 2018-19 के बीच भाजपा को 698 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा दान टाटा कंपनी के एक समर्थित ट्रस्ट द्वारा किया गया है। इस ट्रस्ट ने बीजेपी को लगभग 365 करोड़ रुपये दान किए हैं।

वहीं, कांग्रेस इस मामले में दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस सबसे बड़ी कॉर्पोरेट दान प्राप्त करने वाली दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस को 2018-19 के दौरान 122.5 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। हालांकि यह आंकड़ा बीजेपी से बहुत कम है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को 122 दानदाताओं ने 122.5 करोड़ रुपये दान किए हैं।