आज है अमित शाह का जन्मदिन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आज है अमित शाह का जन्मदिन

आज है अमित शाह का जन्मदिन


नई दिल्ली। आज गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने इस मौके पर ट्वीट किया और शाह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। अमित शाह की चुनाव प्रबंधन क्षमता के कारण उन्हें 'चाणक्य' कहा जा रहा है। इस मौके पर देश के दिग्गज नेताओं और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल जैसे अन्य नेताओं ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई दी और लिखा, अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारा राष्ट्र समर्पण और उत्कृष्टता देख रहा है जिसके साथ आप भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। भाजपा को मजबूत करने के आपके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। भगवान आपको लंबे समय तक और स्वस्थ जीवन के लिए देश की सेवा करने का आशीर्वाद दे। '