ट्रैक्टर-ट्राली टकराई, 5 जायरीन घायल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ट्रैक्टर-ट्राली टकराई, 5 जायरीन घायल

ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड के जसपुर से कालू सईद मजार से लौट रहे दो ट्रैक्टर सवारों की ओवरटेक करते समय जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें महिला सहित 5 जायरीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें एक ट


ट्रैक्टर-ट्राली टकराई, 5 जायरीन घायल
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड के जसपुर से कालू सईद मजार से लौट रहे दो ट्रैक्टर सवारों की ओवरटेक करते समय जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें महिला सहित 5 जायरीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें एक ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया पुलिस ने दोनों चालकों को पुलिस हिरासत में ले लिया।

गुरुवार को थाना डिलारी के गांव अदलपुर निवासी शहजादे पुत्र शहजाद अहमद अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गांव के में रिश्तेदारों को उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव में लगने वाले कालू सईद के मजार पर चादर पोशी करने गए थे। वहां पर लगे मेले को देख कर वापस लौट रहे थे।

थाना पाकबड़ा के गांव मडहन निवासी एहसान पुत्र नन्हे अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से कालू शहीद मजाक से लौट रहे थे ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर फैजुल्लागंज गांव के निकट एहसान ने शहजादे के ट्रैक्टर को ओवरटेक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और शहजादे के ट्रैक्टर से टकरा गया।  दोनो ट्रैक्टर ट्राली में बैठे जायरीन घायल हो गए। एक ट्रैक्टर ट्राली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार पर उनके साथियों ने घायलों को बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अदलपुर निवासी साजिद पुत्र शहादत, अरमान पुत्र हाकम अली, मडहन निवासी उषा पत्नी कोमल सिंह, फैजान पुत्री एहसान, अली नूर मोहम्मद पुत्र हाकम घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया पुलिस ने दोनो ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया।