उर्मिला मातोंडकर ने कहा- मेरी जान को खतरा, कराई शिकायत दर्ज
मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में जमकर हाथापाई हो गई। इस मामले में शिकायत दर्ज करवाते हुए अभिनेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला ने कहा कि यह भ
मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में जमकर हाथापाई हो गई।
इस मामले में शिकायत दर्ज करवाते हुए अभिनेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला ने कहा कि यह भय पैदा करने के लिए किया जा रहा है। यह अभी शुरुआत है, यह हिंसक मोड़ लेगा। उन्हाेंने कहा कि मेरी जान को खतरा है इसलिए मुझे पुलिस सुरक्षा दी जाए।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर उत्तरी मुंबई निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।
भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी इसी जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। गोपाल शेट्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में संजय निरुपम को हराया था। इस समय, कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को शेट्टी के खिलाफ उम्मीदवारी दी है। साफतौर पर इस सीट पर मुकाबला देखने लायक होगा।