जीवन के लिए पानी है अनमोल, इसे व्यर्थ ना बहाएं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

जीवन के लिए पानी है अनमोल, इसे व्यर्थ ना बहाएं

ठाकुरद्वारा (इफ्तखार अर्शी)। कृषक इंटर कालेज में जल संरक्षण को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसें छात्रों ने जलसंरक्षण पर अपने अपने तर्क प्रस्तुत किए। शरीफ नगर स्थित इंटर कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता में वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक जल


जीवन के लिए पानी है अनमोल, इसे व्यर्थ ना बहाएं
ठाकुरद्वारा (इफ्तखार अर्शी)। कृषक इंटर कालेज में जल संरक्षण को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसें छात्रों ने जलसंरक्षण पर अपने अपने तर्क प्रस्तुत किए।

शरीफ नगर स्थित इंटर कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता में वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक जल के दोहन एवं पानी की बर्बादी के चलते भू जल संकट गहराता जा रहा है। इसके साथ ही भू जल में लेड, एल्यूमीनियम और मोलिडिनम आदि जहरीले तत्व जमा होते जा रहे हैं। इसकी वजह से पेयजल संकट के साथ ही शरीरिक एवं मानसिक बीमारियां पनप रही हैं। यही हालत रही तो भविष्य में स्वच्छ पेयजल मयस्सर नहीं होगा। जल संरक्षण की की सभी को चिंता करनी होगी।

 इसमें प्रधानाचार्य डा. बलराम सिंह ने भी छात्रों को जलसंरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभिभावकों को भी जागरूक करने की अपील की। इसमें उपप्रधानाचार्य कलदीप कुमार रघुवंशी, नोडल शिक्षक कपिल चौहान, शोभित कुमार, राजपाल िंसह, मंगेश कुमार आदि थे।