खान सर और आरके श्रीवास्तव में कौन है बेस्ट?, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

खान सर और आरके श्रीवास्तव में कौन है बेस्ट?, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

खान सर और आरके श्रीवास्तव में कौन है बेस्ट?, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


बिहार देशभर में अनूठे एकेडमिक्स की वजह से भी चर्चित है। खान सर और आरके श्रीवास्तव के पढाने के तरीके  ने  ऐसी लकीर खींच दी है कि पूरी दुनिया उनके काम को सलाम करती है। खान सर का GS पढाने का तरीका अनोखा है कोई भी स्टूडेंटस आसानी से पूरे बातो को समझ जाते है। जबकी आरके श्रीवास्तव का गणित पढाने का लाजवाब है, सिर्फ 1 रूपया गुरु दक्षिणा लेकर 540 गरीब स्टूडेंट्स को बना चुके हैं इंजीनियर। इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे रात लगातार 12 घंटे एक ही बैच के स्टूडेंट्स को पूरे कॉन्सट्रेशन के साथ गणित का गुर सिखाना किसी चमत्कार से कम नही।

आपको बताते चले की इन दिनो सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी है की इनमें सबसे बेस्ट कौन है। तो इसे देख M KUMAR नाम के एक युजर्स ने कमेंट कर अपनी नाराजगी व्यक्त किया और लिखा की ये सभी शिक्षक best है। हम सभी उस योग्य अभी नही है की तुलना कर सके, आप सभी ऐसे गल्ति न करे, ये सभी शिक्षक शिक्षा में अच्छा कार्य कर रहे, हमें इनपर गर्व है।
इसके अलावा indian ARMY के नाम का एक युजर्स ने लिखा सभी शिक्षक अच्छे है बिहार ई हे त बा।

खान सर और आरके श्रीवास्तव ने दुनिया को बताया पढाने का अनोखा तरीका 
खान सर का GS पढाने का तरिका अनोखा है कोई भी स्टूडेंटस आसानी से पूरे बातो को समझ जाते है। जबकी आरके श्रीवास्तव का गणित पढाने का तरीका लाजवाब है।
मैथमेटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव (RK Srivastava) भी गज़ब तरीके से बच्चों को पढ़ाते हैं। आरके चुटकले और कबाड़ों के जरिए से खेल-खेल में बच्चों को गणित की मुश्किल पढ़ाई करवाते हैं। कबाड़ को जुगाड़ से खिलौने बनाकर प्रैक्टिकल में यूज करते हैं। वो सामाजिक सरोकार से गणित को जोड़कर, सवाल हल करना बताते हैं।

वो 450 से ज्यादा बार फ्री नाईट क्लासेज चलाकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनकी क्लास में स्टूडेंट पूरी रात 12 घंटे गणित की पढ़ाई कर चुके हैं। जो खुद मैं हैरान करने वाली बात है। लोग बताते हैं कि वह भी सुपर 30 की तरह भी गरीब स्टूडेंट को इंजीनियर बनाते हैं। इसके बदले में मात्र एक रुपए गुरुदक्षिणा लेते हैं। कई लोग दावा करते हैं कि आरके, सुपर 30 के आनंद कुमार की परंपरा के टीचर हैं।

गरीब परिवार में जन्में  बिक्रमगंज रोहतास के आरके श्रीवास्तव का जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा। जिससे लड़ते हुए वह अपनी पढ़ाई पूरी की। लेकिन, टीबी की बीमारी के कारण आईआईटी की प्रवेश परक्षा नहीं दे पाए। बाद में ऑटो चलने से होने वाले इनकम से  परिवार का भरण-पोषण होने लगे। उनके शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा रास्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं । आरके श्रीवास्तव को उनके उज्वलल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दे चुके है। आज आरके श्रीवास्तव की माँ और भाभी उनके उपलब्धियों पर गर्व करती है। 

रामानुजन और वशिष्ठ नारायण सिंह को आदर्श मानने वाले आरके श्रीवास्तव बाद में कोचिंग पढ़ाने लगे। गणित के लिए इनके द्वारा चलाया जा रहा निःशुल्क नाईट क्लासेज अभियान पूरे देश मे चर्चा का विषय बना हुआ है। इस क्लास को देखने और उनका शैक्षणिक कार्यशैली को समझने के लिए कई विद्वान उनके इंस्टीट्यूट आ चुके हैं।

एक रुपया में पढ़ाते हैं आरके श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आरके श्रीवास्तव का नाम दर्ज है। आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं। इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

खान सर

आजकल सोशल मीडिया पे Khan Sir Patna वाले के वीडियोस काफी शेयर हो रहे हैं। ट्रेंडिंग व्यक्तियों में से वे काफी चर्चित व्यक्ति रहे हैं। आखिर कौन हे ये Khan Sir? क्यों हो रहे हैं इनके वीडियोस इतने लोकप्रिय?  सोशल मीडिया में इन्होने अपनी जगह कैसे बनायीं? आइए जानें Khan Sir Patna वाले के बारे में और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में,

खान सर, पटना के सबसे बड़े कोचिंग संस्थान “खान GS रिसर्च सेण्टर” के संस्थापक हैं। ये संस्थान गवर्नमेंट जॉब्स के एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी कराता है। पटना में ये इंस्टिट्यूट UPSC, UPPCS, BPSC, BSSC, UPSSSC, SSC, Bank, Rly, Airforce कोचिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता हे. खान सर खुद सामान्य ज्ञान (general studies) की तैयारी कराते हैं।खान सर, पटना में और पूरे बिहार में काफी प्रसिद्ध है। अपने विद्यार्थियों के बीच वे काफी लोकप्रिय।

Khan Sir का कौन सा video सबसे पहले viral हुआ?
Khan Sir Patna में काफी समय से कोचिंग इंस्टिट्यूट चला रहे हैं। 2019 अप्रैल में उन्होंने यूट्यूब में अपना एक चैनल खोला – जिसका नाम “Khan GS Research Center“ रखा अब यही चैनल पूरे भारत में खान सर की लोकप्रियता का कारण बन गयी है
 मात्र एक महीने में ही इनके यूट्यूब चैनल ने १० लाख सुब्स्क्रिबेर्स जोड़ लिए! १० लाख, १ महीने में!!! एजुकेशन चैनल के इतनी तेज़ी से बढ़ने वाला चैनल शायद ही कोई होगा।आप खुद ही अनुमान लगा सकते हैं खान सर की खासियत पर आज की तारीख में अब इनके ३२ लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

खान सर  वैसे तो काफी समय से यूट्यूब पे वीडियोस डाल रहे हैं, पर इनकी लोकप्रियता गलवान घाटी वाली भारत और चीन के बीच बनी टेंशन से बढ़ी।

ये वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो गयी थी।इस वीडियो को करीब ३० लाख बार यूट्यूब पे देखा गया और २४००० लोगो ने इस पे यूट्यूब में कमेंट किया।यही से इनकी लोकप्रियता बढ़नी शुरू हो गयी. इस वीडियो में आप देख सकते हैं की कितने सरल भाषा में इन्होने इस पुरे घटना को बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं काफी विस्तार में सचित्र रूप से इन्होने इस पूरी घटना को बताया है।पुरे दिल से, विपरीत परिणाम के बारे में न सोचते हुए,  इन्होने ये वीडियो बनाया, इसी वजह से इसको इतना पसंद किया गया।

 मुश्किल से मुश्किल चीज़ को भी ये पूरी सरलता से समझते हैं। आप चाहे कोई भी बैकग्राउंड के हों, आप इनके पढाई को बहुत जल्दी समझ सकते हैं। इनमे पढ़ाने का एक जूनून हे जो इनके वीडियोस में देखने को मिलता है। यही जूनून किसी भी वर्ग के लोगों को आकर्षित करती है। इनके वीडियोस में एक सरलता है। ये भाषा को महत्व न देके ज्ञान  को महत्व देते हैं। उनका मानना यह हे की कोई भाषा आपको सफल या असफल नहीं   बनाता, आपका ज्ञान बनाता हे. यही बात लोगो को सबसे अच्छी लगती हे. सरलता से हिंदी भाषा में पुरे विस्तार से किसी भी विषय को बताना इनकी शक्ति है।

चाहे आप  किसी भी श्रेणी के व्यक्ति हों – युवा, बचें या  बड़े, आपको इनके वीडियोस ज़रूर पसंद आएंगे, ये एक लत की तरह  हे, एक बार देख लिया तो छूटेगा नहीं।