आजम खान के सपॉर्ट में पत्नीबोली- उर्दू भाषा में मिठास है...
लखनऊ। लोकसभा स्पीकर की चेयर संभाल रहीं महिला सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एक ओर जहां समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान चारों तरफ से घिरे हुए हैं, वहीं उनकी पत्नी ताजीन फातिमा उनके समर्थन में उतर आई हैं। फातिमा ने कहा कि संसद में आजम को
लखनऊ। लोकसभा स्पीकर की चेयर संभाल रहीं महिला सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एक ओर जहां समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान चारों तरफ से घिरे हुए हैं, वहीं उनकी पत्नी ताजीन फातिमा उनके समर्थन में उतर आई हैं। फातिमा ने कहा कि संसद में आजम को रोकने के लिए इस तरह की साजिश की जा रही है।
ताजीन फातिमा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि यह आजम खान के खिलाफ साजिश है, जिससे वह संसद में बोल न पाएं।
उन्होंने कहा, 'यह सब उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है, उर्दू भाषा में ऐसी मिठास है जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कुछ गलत कहा है। वह (आजम) ऐसे नहीं हैं, उन्हें जया प्रदा के मामले में भी फंसाया गया था।'