हरियाली तीज पर महिलाओं ने झूला झूला...
ठाकुरद्वारा। हरियाली तीज पर महिलाओं ने हरियाली गीतों के साथ झूलों का भी आनंद लिया। इस बीच मेले का भी आयोजन किया गया। नगर होलिका मंदिर परिसर में हरियाली तीज पर तीज मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रंगार कर पहुंची महिलाओं ने खूब मस्ती की। हर वर्ष की तर
ठाकुरद्वारा। हरियाली तीज पर महिलाओं ने हरियाली गीतों के साथ झूलों का भी आनंद लिया। इस बीच मेले का भी आयोजन किया गया।
नगर होलिका मंदिर परिसर में हरियाली तीज पर तीज मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रंगार कर पहुंची महिलाओं ने खूब मस्ती की। हर वर्ष की तरह पेड़ों की डाल पर झूले डालकर महिलाओं ने खूब झूला झूला। इसके साथ ही महिलाओं ने तीजोत्सव पर गीत भी गाए।
इसके साथ ही परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खेल तमाशों के साथ चाट पकौड़ी का भी लुत्फ उठाया। तीज मेले में अशोक कातिब, टिकराज सिंह, दयाराम सिंह, गौरव यादव, हरकरन सिंह, वीरेंद्र सिंह ने आदि ने सहयोग किया।