यशवंत सिन्हा बोले- मंदिर हो या बेडरूम Kiss कहीं भी ठीक नहीं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

यशवंत सिन्हा बोले- मंदिर हो या बेडरूम Kiss कहीं भी ठीक नहीं

यशवंत सिन्हा बोले- मंदिर हो या बेडरूम Kiss कहीं भी ठीक नहीं


पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता यशवंत सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वो अपने ट्वीट को लेकर विवाद में आ गये हैं और उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है। 

सिन्हा के ट्वीट करते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. लोगों ने उन्हें उम्र का हवाला देकर इस तरह के मामलों से दूर रहने की सलाह तक दे दी। 

इस समय एक वेबसीरिज के लिए एमपी के मंदिर में चुंबन का सीन फिल्माने पर विवाद बढ़ गया है। 

मामले पर यशवंत सिन्हा ने भी ट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया दी. सिन्हा ने ट्वीट किया और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर बड़ा हमला करते हुए लिखा, चुंबन कहीं भी स्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए. चाहे वह बेडरूम हो या धार्मिक स्थल. ईसाई समुदाय में शादी के बाद प्रथानुसार दूल्हा-दुल्हन के बीच जो चुंबन होता है, उन्हें सावधान रहना चाहिए, मध्य प्रदेश में उन्हें जेल भेज दिया जाएगा.