नए साल पर और भी ज्यादा रोमांटिक हुए आम्रपाली दुबे और निरहुआ , लोगों ने नया गाना देख आंखें मूंद ली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

नए साल पर और भी ज्यादा रोमांटिक हुए आम्रपाली दुबे और निरहुआ , लोगों ने नया गाना देख आंखें मूंद ली

pic


भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों देश भर में खूब धमाल मचा रही हैं। भोजपुरी के एक्टर और उनके गाने दुनिया भर में मशहूर है। इनमे से अगर कोई जोड़ी सबसे ऊपर है। तो वह है दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)। इन दोनों ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक नया आयाम सेट कर दिया हैं।

ये दोनों साथ में न सिर्फ स्क्रीन पर अच्छे लगते है बल्कि लोगों के बीच भी इन दोनों की काफी डिमांड बनी हुई हैं। आज इन दोनों की केमेस्ट्री के चर्चे केवल बिहार और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं हैं। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की एक फिल्म ‘गबरु’ जल्द रिलीज होने वाली है।

ऐसे में इन दोनों के ऊपर कल्पना और ओम झा की आवाज में फिल्माया गया सुपर रोमांटिक गाना ‘धानी रंग चुनरिया’ ने इन दिंनो धमाल मचा कर रखा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे जबरदस्त रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही इनकी केमिस्ट्री हमेशा की तरह शानदार लग रही हैं। बता दें कि ‘धानी रंग चुनरिया’ के वीडियो को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज़ किया गया है।

इस फिल्म के बारे में बात करे तो इसमें दिनेश लाल निरहुआ, आम्रपाली दुबे, संजय वर्मा, माया यादव, संजय पांडे, नासिर काज़ी, सोनिया मिश्रा, अनीता सहगल, समर्थ चतुर्वेदी, करण पांडेय अहम् किरदार में देखने को मिलेंगे। इस गाने के वीडियो को 75,000 से ज्यादा व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स अब तक मिल चुके हैं। इस सुपर रोमांटिक गाना ‘धानी रंग चुनरिया’ के लिरिक्स प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए हैं। इसके साथ ही इसका संगीत ओम झा ने दिया हैं। इस फिल्म का निर्देशन महेश पांडेय ने किया हैं। फिल्म की कहानी महेश पांडेय ने लिखी है। संवाद धर्मेन्द्र सिंह का हैं।