Bhojpuri Romantic Song : खेसारी और काजल राघवानी की रोमांटिक वीडियो ने मचाया गदर, वीडियो हो रहा वायरल

Kajal-Khesari Viral Bhojpuri Romantic Song : भोजपुरी सिनेमा के महंगे गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव ( khesari Lal Yadav ) के गांने लोगों को खूब पसंद आते हैं। खेसारी लाल यादव हमेशा से अपने गाने को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब इन दिनों खेसारी लाल का एक पुराना गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। ‘ना छेड़ा ना पिया धड़के धड़के जिया’ गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी (kajal Raghwani ) नजर आ रही हैं।
खेसारी लाल यादव काजल के संग सड़क के बीचो-बीच रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह जोड़ी जब भी स्क्रीन पर नजर आती है तो लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इस गाने में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
यहां देखें पूरा वीडियो :
बताते चलें कि इस वीडियो को यूट्यूब के पेज Dekho Cinema पर शेयर किया गया है जिसे पब्लिक काफी पसंद कर रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल ने जोरदार डांस किया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
गाने में काजल राघवानी का हॉट अंदाज और खेसारी लाल यादव आशिकाना रूप देखते ही बन रहा है। दोनों के बीच फिल्माया गया ये गाना बेहद ही बोल्ड है। जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाए। लोगों ने गाने को लाइक के साथ शेयर किया है।
इस गाने में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए है। इस गाने में अब तक तीन लाख 25,000 हजार लाइक्स आ चुकी है। वीडियो के व्यूज से ही पता चल रहा है कि लोगों को गाना कितना ज्यादा पसंद आया है।