Bhojpuri Song : काजल राघवानी की आंखों में इस कदर डूबे खेसारी, वायरल हुआ वीडियो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bhojpuri Song : काजल राघवानी की आंखों में इस कदर डूबे खेसारी, वायरल हुआ वीडियो

pic


Bhojpuri Song : भोजपुरी के बेहतरीन कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव ( khesari Lal Yadav ) के गांने फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं। अब एक बार फिर से खेसारी लाल यादव अपने सॉन्ग को लेकर यूट्यूब पर छाए हुए हैं।

इस गाने का टाइटल मछरिया रखा गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने गाया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के साथ रितु सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, राजबीर जैसे सितारे भी नजर आए हैं। इस शानदार गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। खेसारी लाल यादव काजल के संग सड़क के बीचो-बीच डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए शानदार डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी खुले बालों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल ने जोरदार डांस किया है।

यहां देखे गाना पूरा…

गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। लोगों ने गाने को लाइक के साथ शेयर किया है। दोनों की शानदार कैमिस्ट्री देखने लायक है। खेसारी लाल यादव का दबदबा इस वीडियो में खूब देखने को मिल रहा है।

इस गाने में अब तक 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए है। इस गाने में अब तक एक लाख 86 हजार लाइक्स आ चुकी हैं। व्यूज से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गाना कितना ज्यादा वायरल हुआ है। गाना फैंस को खूब पसंद आया है।