Bigg Boss 16 Twist : बिग बॉस के घर में पहली बार होंगी ये अनोखी चीज, जानिए क्या है वो बदलाव?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bigg Boss 16 Twist : बिग बॉस के घर में पहली बार होंगी ये अनोखी चीज, जानिए क्या है वो बदलाव?

pic


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ( Salman khan ) का शो बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16 ) इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस 16 जल्द ही टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाला है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस 16 को आवाज देने वाले शख्स को बदल दिया गया है।

अब तो शो में नजर आने वाले सितारों के नाम से भी पर्दा हटने लगा है। इसी बीच बिग बॉस 16 को लेकर बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। खबर है कि इस बार बिग बॉस की आवाज बदलने वाली है। खबरों की मानें तो इस बार आपको बिग बॉस की पुरानी आवाज नहीं सुनने को मिलेगी।


इतना ही नहीं इस बार मेकर्स ने टास्क में भी भारी बदलाव किए हैं। इस बार टास्क का समय कम कर दिया गया है। इस सीजन में टास्क एक दिन में ही खत्म कर दिए जाएंगे। इस बार टास्क को ‘ब्रेकिंग द टास्क’ के नाम से जाना जाएगा।

इस बार बिग बॉस के घर में एक ग्रीन कॉर्नर बनाया जाएगा। इस बार से पहले बिग बॉस के घर में ग्रीन रूम नाम की कोई जगह नहीं थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार बिग बॉस के घर में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

इस बार बिग बॉस 16 की थीम एक्वा रखा गया है। खबर है कि बिग बॉस 16, 2 अक्टूबर 2022 में दस्तक देगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बिग बॉस 16 के घर में जाने से पहले सितारों को 5 कठिन लेवल के टेस्ट से गुजरना होगा।

वहीं बिग बॉस 16 के घर में नजर आएंगे ये सितारे,अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी, दीपिका सिंह, प्राची देसाई, शिवांगी जोशी, दिव्यांका त्रिपाठी और शाईनी अहूजा जैसे सितारों को ऑफर भेज चुके हैं।


आपको बता दे की फैजल शेख, शिविन नारंग ,मुनव्वर फारुखीऔर विवियन डीसेना भी बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकते हैं।