Dance Video : सपना चौधरी ने दिखाई नई अदा, लोगों ने कहा अब ये ठण्ड में क्या करवा के मानेगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Dance Video : सपना चौधरी ने दिखाई नई अदा, लोगों ने कहा अब ये ठण्ड में क्या करवा के मानेगी

sapna


अब तक एक से बढ़कर एक हिट हरियाणवी गाने देने वालीं सपना का जादू हर किसी के सर चढ़कर बोलता है। सपना चौधरी आज न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारत में मशहूर हो चुकी है। सोशल मीडिया के साथ ही सपना ने यूट्यूब पर भी काफी धमाल मचाया हुआ हैं। यूट्यूब पर इस हरियाणा की क्वीन के गाने हमेशा ट्रेंड करते है। इंस्टाग्राम की बात करें तो सपना इंस्टाग्राम रील्स को लेकर भी खूब छाई रहती हैं। सपना चौधरी कभी अपने घर से कभी शूटिंग सेट से तो कभी कार के अंदर कभी घर के ड्रॉइंग रूम में अक्सर ही अपने वीडियो बनाकर शेयर करती हैं।

अब अपने यूट्यूब चैनल सपना एंटरटेनमेंट पर एक इवेंट का एक नया वीडियो शेयर किया है। इस नए वीडियो में सपना अपने एक हिट नंबर ‘बैरन’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। बैरन गाने को यूके हरियाणवी ने गाया था। इस गाने में सपना ने हरे रंग का पटियाला सूट और परांदा पहना हुआ है और जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है। आपको बता दें कि सपना का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।यूट्यूब पर यह गाना आते ही छा गया है। अब इस गाने पर सोशल मीडिया पर भी ढेर सारी रील्स बनाई जा रही है।

उनके फैंस के साथ अन्य लोगों को भी सपना का ये गाना अच्छा लग रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा की ये सुपरस्टार गानों, रील्स के अलावा अपने स्टेज शोज के लिए भी जानी जाती है। जहां भी उनका शो होता है। हजारों की तादाद में लोग शो देखने पहुंच जाते है। आज के समय में भी सपना का जलवा देखते बनता है। ज्ञात होकि सपना चौधरी ने यहाँ तक आने के लिए काफी मेहनत की है। वह बचपन से डांस कर रही है। उनके ऊपर अपने घर की जिम्मेदारी थी। वह बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी है।