शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर तक की ये फिल्मे बुरी तरह पिटी थीं, जानिए उन फिल्मों के नाम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर तक की ये फिल्मे बुरी तरह पिटी थीं, जानिए उन फिल्मों के नाम

pic


बॉलीवुड के कई सेलेब्स की फिल्मे ऑफिस ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। तो आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे उन सेलेब्स की फिल्मों के बारे में,बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्दी ही थियेटर्स पहुंचने वाली है।

इस फिल्म को लेकर खासा बज है। सुपरहीरो थीम पर बनी ये अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। मगर क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी बॉलीवुड कई सुपरहीरो बेस्ड फिल्में दे चुका हैं।


हालांकि इनमें से चंद फिल्मों को छोड़ बाकी सभी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं। इस लिस्ट में शाहरुख खान स्टारर फिल्म रा.वन और भावेश जोशी सुपरहीरो जैसी कई फिल्मों के नाम हैं।

देखिए लिस्ट :

रा.वन (Ra.One)

सुपरस्टार शाहरुख खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म रा.वन भी एक साई-फाई फिल्म थी। जिसमें शाहरुख खान रोबोट के अवतार में सुपरहीरो बनकर दुश्मनों से भिड़ते हैं। भारी बज के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।

ए फ्लाइंग जट (A Flying Jatt)

टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ए फ्लाइंग जट भी एक सुपरहीरो थीम पर बेस्ड फिल्म थी। जिसमें हीरो टाइगर श्रॉफ एक ऐसे सुपहीरो के रोल में थे जो कमजोर मगर साहसी था। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।


भावेश जोशी सुपरहीरो (Bhavesh Joshi Superhero)

साल 2018 में सिल्वर स्क्रीन पहुंची अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म एक सुपरहीरो थीम पर बेस्ड फिल्म थी। जो थियेटर्स में औंधे मुंह गिर गई थी।

द्रोणा (Drona)

अभिषेक बच्चन भी सुपरहीरो के अवतार में नजर आ चुके हैं। फिल्म द्रोणा में उनका किरदार पौराणिक अवतार में था। जिसमें जया बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की लीड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थीं।

शिवा का इंसाफ (Shiva Ka Insaaf)

जैकी श्रॉफ स्टारर साल 1985 में रिलीज हुई सुपरहीरो बेस्ड फिल्म एक 3डी फिल्म थी। हालांकि ये फिल्म खास नहीं चली थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।