Nirahua Romance: खेत में सरेआम रोमांस करते दिखें निरहुआ और काजल राघवानी, फैंस बोले – अरे ठंड लग….

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Nirahua Romance: खेत में सरेआम रोमांस करते दिखें निरहुआ और काजल राघवानी, फैंस बोले – अरे ठंड लग….

pic


निरहुआ फिल्मों में धमाल मचाने के साथ ही राजनीती की भी दुनिया में डंका बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल रघवानी (Kajal Raghwani) का नाम भी फेमस अभिनेत्रियों में आता है। ऐसे में इस समय निरहुआ और काजल राघवानी का एक रोमांस वीडियो वायरल हो रहा है। काफी साल पहले इन दोनों की फिल्म पटना से पाकिस्तान आई थी।

इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया था। भोजपुरी गाने 'हम हैं पिया जी के पत्र तिरियवा' (Hum Haeen Piya Ji Ke Patar Tiriywa ) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 38 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वैसे तो निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को हमेशा लोग प्यार देते है,लेकिन इस बार निरहुआ और काजल रघवानी की जोड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

ये दोनों ही कपल्स मशहूर सितारों में शुमार होते है और इस जोड़ी को काफी प्यार भी मिला है। इस गाने में काजल राघवानी काफी रोमांटिक अंदाज में इस गाने में दिखाई दे रही हैं। वो अपनी अदाओं से निरहुआ का मन मोह रही है। दिनेश लाल यादव को इस गाने में काजल के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। भोजपुरी गाने 'हम हैं पिया जी के पत्र तिरियवा' की ऑनलाइन पॉप्युलैरिटी आसमान छू रही है। सात साल पहले रिलीज हुआ ये भोजपुरी गाना आज भी काफी लोकप्रिय है। इसके सोशल मीडिया पर व्यूज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

ये गाना खेतों में फिल्माया गया है। खेतों के बीच निरहुआ और काजल दोनो रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेत में रोमांस के दौरान काजल की अदाएं कातिल लग रही हैं। इनकी अदाओं से निरहुआ भी इनपर लट्टू होते दिख रहे है। काजल और निरहुआ का ये ऐसा गाना है, जो पूरा का पूरा खेती और प्रकृति के बीच फिल्माया गया है।