Nirahua Romance Video: रेगिस्तान में निरहुआ संग रोमांस करती दिखीं आम्रपाली, केमिस्ट्री देख मचा कोहराम
Nirahua Romance Viral Video: भोजपुरी गाने ने इस समय सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रखा हुआ है। भोजपुरी वीडियो को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
दोनों की सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिन इनके कोई न कोई भोजपुरी गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। दोनों ने भोजपुरी सिनेमा में अभिनय के साथ गायकी भी की है। ऐसे में दोनों का एक एक बार फिर से एक पुराना वीडियो धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
‘राजा जाने मारे’ (Raja Jaan Mare) गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली के बीच खूबसूरत केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इस गाने को कल्पना और केवल प्रजापति ने गाया है, जबकि लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने दिए हैं।
यह गाना फिल्म MOKAMA 0 Km का है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अंजना सिंह, संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
दिनेश और आम्रपाली के इस गाने को अब तक 26,197,577 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसा माना जाता है कि निरहुआ और आम्रपाली एक-दूसरे के लिए इतने लकी हैं कि दोनों के गाने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। या यूं कहें कि उनकी सुपरहिट जोड़ी एक-दूसरे के लिए बनी है।