Nirahua Viral Video : आम्रपाली को छोड़ इस एक्ट्रेस के संग नजर आए निरहुआ, वीडियो हो रहा है वायरल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Nirahua Viral Video : आम्रपाली को छोड़ इस एक्ट्रेस के संग नजर आए निरहुआ, वीडियो हो रहा है वायरल

pic


Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का डंका बजाने के साथ-साथ निरहुआ ने राजनीति की दुनिया में कदम रख लिया है।

वहां पर अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं। तो वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री पर राज करती नजर आ रही हैं। इन दिनों निरहुआ और अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।


जिसमें यह दोनों ही सितारे ताबड़तोड़ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अक्षरा सिंह और निरहुआ का ये दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहे इस गाने का नाम ‘गाड़ी लोड हो गईल’ है। गाने में भोजपुरी स्टार निरहुआ और अक्षरा सिंह की रोमांटिक कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। गाने को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं लेकिन आज भी फैंस के बीच इस गाने का क्रेज बरकरार है।

यहां देखें निरहुआ का पूरा वीडियो….

निरहुआ और अक्षरा सिंह जिस गाने पर डांस कर रहे हैं वह गाना सुपर डुपर हिट हो चुका है। आपको बता दें अक्षरा सिंह के इस गाने को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने गाया है। इस गाने को 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हजारों दर्शकों ने इस वीडियो पर लाइक और कमैंट्स की बरसात करते हुए इस जोड़ी पर प्यार लुटाया है। इस वीडियो के व्यूज से ही पता चल रहा है वीडियो कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।