Nirahua Viral Video : जब निरहुआ ने इस एक्ट्रेस के संग की ऐसी हरकत, आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Nirahua Viral Video : जब निरहुआ ने इस एक्ट्रेस के संग की ऐसी हरकत, आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा

pic


Nirahua Bhojpuri Viral Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav ) का एक वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा हैं। एक बार फिर से दिनेश लाल यादव के संग आम्रपाली दुबे का एक सॉन्ग वायरल हो रहा है।

लेकिन इस सॉन्ग में देखा जा रहा है कि आम्रपाली दुबे कैसे निरहुआ से गुस्सा दिख रही हैं। इस वीडियो में निरहुआ किसी और के संग जोरदार डांस करते हैं। यह देख मनी मन गुस्से में अम्रपाली दुबे चली जाती है। अब ये सॉन्ग फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं।


इस वीडियो में आम्रपाली दुबे को ब्लू कलर की साड़ी में देखा जा रहा है। वहीं दिनेश लाल यादव को ब्लू शर्ट और पैंट में देखा जा रहा हैं। दोनों बेहद शानदार लग रहे हैं, उनकी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

यहां देखें निरहुआ का वायरल वीडियो ….

इस गाने का टाइटल डिजिटल जवानी रखा गया है। 8 साल पहले रिलीज हुए सॉन्ग को लोग आज भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल हैं- ‘सरसों में इंटर कईलू’… ये गाना उनकी हिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का है।

दिनेश लाल के लगभग सभी गाने फैंस को खूब पसंद आते है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बढ़ती फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। निरहुआ अम्रपाली दुबे के गाने हर फिल्मी पार्टियों का हिस्सा बने रहते हैं। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव फैंस को काफी मनोरंजन कर रहे हैं।


आम्रपाली दुबे काफी शानदार लग रहे हैं। इस वीडियो में अभी तक 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं लाइक्स की बात करे तो 24,000 हजार लाइक आ चुके हैं।

इसके व्यूज से अंदाजा लगा सकते हैं कि वीडियो कितना ज्यादा पसंद आया है। लोगों ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ की खूब तारीफ की है।