Nirahua और Amrapali हुए रोमांटिक, एक्टर बोले – तोहर आदत हो रहल बा… फैंस पूछे – अरे ये कब हुआ

Amrapali Dubey – Nirahua song : भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उन्होंने अपनी काबिलियत के दमपर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्टी की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक है। हाल ही में उन्होंने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। खास बात यह है कि दर्शकों द्वारा निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली ने इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। दोनों के रोमांस वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं।
ऐसे में इनका एक और रोमांस वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे के प्यार में खोये हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मन मचल उठा है।
सर्दी के मौसम में इस गाने को देखने के बाद फैंस को पसीने भी आने लगे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार आदत हो रहल बा’ (Tohar Adat Ho Rahal Ba) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
निरहुआ का यह गाना उनकी फिल्म ‘रोमियो राजा’ का है। इस गाने में निरहुआ आम्रपाली दुबे से अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। गाने में हमेशा की तरह दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
सॉन्ग पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल संदीप साजन ने लिखें हैं। इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाना ‘नई झुलनी के छाईया’ (Nai jhulni ke chaiya) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इनकी सिजलिंग केमिस्ट्री से आग ही लगा दी है। इस सॉन्ग में निरहुआ आम्रपाली को देखते ही रोमांटिक हो जाते हैं।
इस गाने में आम्रपाली की सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों खेत में एक दूसरे एक संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ बारिश में भीगते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद निरहुआ को ठंड लगने लगती है।