‘ओठवा से ओठ मिलाप’ में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दिखाई बेशर्मी, अब लोगों ने ले लिया ये एक्शन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

‘ओठवा से ओठ मिलाप’ में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दिखाई बेशर्मी, अब लोगों ने ले लिया ये एक्शन

pic


भोजपुरी सिनेमा को आज देश के हर जगह के लोग देखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही भोजपुरी स्टार्स की पहुंच भी अब दूर-दूर तक हैं। भोजपुरी सिनेमा की पकड़ और लोकप्रियता का इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भोजपुरी सिनेमा जल्द ही एक बड़ी इंडस्ट्री में तब्दील होने वाला हैं। इसके साथ ही भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी की बात हो तो उस लिस्ट में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। इन दोनों का नाम किसी फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती है ये ऐसी जोड़ी है जिसका जादू स्क्रीन पर सिर चढ़कर बोलता है।

वर्ष 2014 में आम्रपाली दुबे ने अपने करियर का आगाज निरहुआ के साथ ही स्क्रीन शेयर कर किया था। उसके बाद से ही लोगों को ये जोड़ी काफी पसंद आई। पहली फिल्म के बाद एक के बाद एक लगातार ये 25 फिल्मों में एक साथ काम करते हे नज़र आए। ये दोनों साथ में ‘आई मिलन की रात’, ‘ठीक है’, , ‘निरहुआ द लीडर’ ‘रोमियो राजा’, ‘दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंगलिश्तानी’, जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

अब ऐसे में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी का एक भोजपुरी गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ रिलीज होने के बाद से ही धमाल कर रहा हैं। यह रोमांटिक गाना जबरदस्त हिट हो रहा है। आपको बता दें कि इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 3,475,247 व्यूज मिल चुके हैं। इस नए गाने के वीडियो में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की बोल्ड केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।