Pregnant Before Marriage: शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, पोल खुलने के बाद लेने पड़े सात फेरे!

एक्ट्रेस श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट होकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी जो पहले से शादीशुदा थे। श्रीदेवी और बोनी की शादी ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को जन्म दिया। रणबीर कपूर से शादी के सात महीने बाद आलिया भट्ट मां बनीं। दोनों ने इसी साल अप्रैल में सात फेरे लिए और फिर नवंबर में आलिया ने राहा नाम की बेटी को जन्म दिया। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर आलिया को काफी ट्रोल किया गया था।
फिल्मों में कमबैक करने वाली नीना गुप्ता भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। नीना का अफेयर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ था। हालांकि, नीना के प्रेग्नेंट होने के बाद विवियन ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद एक्ट्रेस ने न सिर्फ बेटी को जन्म दिया बल्कि सिंगल पैरेंट के तौर पर उनका पालन-पोषण भी किया। साउथ सिनेमा की जानी-मानी हस्ती सारिका हासन भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं। दरअसल, सारिका कमल हासन की दूसरी पत्नी थीं और कमल से शादी करने से पहले एक्ट्रेस ने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था।इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं।
कोंकणा ने 2010 में अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की और शादी के छह महीने बाद बेटे आरोन को जन्म दिया। एक्ट्रेस लीजा हेडन अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर भी सुर्खियों में आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीजा ने खुद इस मामले को सार्वजनिक किया था। लीजा ने अपने बॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की थी