संजीव कुमार- हेमा मालिनी और राज कपूर – नरगिस से लेकर इन स्टार्स का सच्चा प्यार रह गया अधूरा, एक की तो टूट गई थी सगाई

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

संजीव कुमार- हेमा मालिनी और राज कपूर – नरगिस से लेकर इन स्टार्स का सच्चा प्यार रह गया अधूरा, एक की तो टूट गई थी सगाई

pic


वैसे भी एक पुरानी कहावत है कि जोड़ियां ऊपर वाला ही बनता है, फिल्मी जगत में बहुत ऐसे सितारें है जिनका प्यार अधूरा रह गया और उन कपल की बात शादी होते – होते रह गई। आइये जानते है इस लिस्ट में कौन कौन से स्टार्स शामिल हैं।

राज कपूर – नरगिस

राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी 80 के दशक की मशहूर लव स्टोरी में से एक थी। वैसे तो राज कपूर उन दिनों शादी शुदा थे, लेकिन इन दोनों के प्यार के चर्चे बी-टाउन में खूब हुआ करते थे। दर्शक भी इनकी फिल्मों को खूब पसंद किया करते थे।

एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसे राज कपूर हिल गए, नरगिस ने बिना कुछ बताये अचानक से सुनील दत्त से शादी करने का फैसला किया, जिसके बाद इनके रिस्ते में वहीं से दरार पड़ गयी और दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए।

संजीव कुमार – हेमा मालिनी

हेमा मालिनी और संजीव कुमार के प्यार के चर्चे 90 के दशक में फिल्मी गलियारों में खूब उड़े थे। उन दिनों की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव कुमार हेमा मालिनी से शादी भी करना चाहते थे।

लेकिन इनका प्यार ज्यादा दिन तक टिक नही पाया और रिस्ते में खटास आना शुरू हो गया। इनका रिस्ता खत्म होने की वजह इनके शादी में रखे गए कुछ शर्तों को बताया जाता है।

महेश भट्ट- परवीन बॉबी

अगर हम बात करें महेश भट्ट और परवीन बॉबी की तो 80 के दशक में महेश भट्ट परवीन बॉबी के साथ लिव इन मे रहते थे। उन दिनों भी इनके प्यार के चर्चे खूब हुआ करते थे। लेकिन परवीन के मेन्टल ईशु के कारण इन दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए।

अमिताभ बच्चन-रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के चर्चे तो आज भी फिल्मी गलियारों में गूँजते रहते है। इन दोनों ने साथ मे कई सुपरहिट फिल्में दी है, दर्शक भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते थे। लेकिन इनकी राहे भी जुड़ा हो गयी एक दूसरे से, अमिताभ बच्चन ने बाद में जया बच्चन से शादी कर ली।

सलमान खान- ऐश्वर्या राय

फ़िल्म इंडस्ट्री के भाई जान कहे जाने वाले सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चे भी बहुत थे। दोनों ने कई फिल्में भी साथ में की थी। दर्शकों द्वारा इनकी जोड़ी को खूब प्यार भी मिल रहा था, लेकिन कुछ कारणों के वजह से दोनों की राहें अलग हो गयी और दोनों ने फिर कभी एक दूसरे की तरफ नही देखा।

अक्षय कुमार- रवीना टंडन

एक समय ऐसा था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन का नाम एक साथ काफी चर्चे में रहा है। दोनों की लव स्टोरी फिल्मी जगत में काफी छाई रही है। लेकिन एक समय ऐसा आया जब दोनों के प्यार को मंज़िल नही मिल सकी और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

जॉन इब्राहिम-बिपाशा बसु

कहा जाता है कि प्यार दीवाना मस्ताना होता है, लेकिन हर प्यार अंजाम तक पहुँच जाए ये जरूरी नही होता। आज हम बात कर रहे है जॉन अब्राहिम और बिपाशा बसु की, इन दोनों का प्यार भी अधूरा रह गया 9 साल एक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों की राहें अलग हो गयी। और आज भी इन दोनों नाम एक साथ नही लिया जाता है।

अभिषेक बच्चन – करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक समय एक दूसरे के करीब आ गए थे, दोनों के प्यार के चर्चे भी होने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की सगाई भी हो गयी थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की राहें एक दूसरे से अलग हो गयी।

रणबीर कपूर – दीपक पादुकोण

रणबीर और दीपिका के प्यार के चर्चे फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब रहे है। दोनों को साथ मे देख इनके फैंस भी इनको खूब प्यार देते थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों की राहे एक दूसरे से अलग हो गयी। रणबीर और दीपिका की अलग होने की खबर ने इनके फैंस को हिला दिया था।