बॉलीवुड इंडस्ट्री की ये हसीनाएं फिल्मों में निभा चुकी है विलेन का रोल, तस्वीर देख फैंस भी हो गए थे हैरान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ये हसीनाएं फिल्मों में निभा चुकी है विलेन का रोल, तस्वीर देख फैंस भी हो गए थे हैरान

pic


बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसे कई हसीनाएं है जो पर्दे पर दिखने वाली भोली-भाली एक्ट्रेस फिल्मों में बन चुकी थी खतरनाक लेडी विलेन। तो आज हम आपको बताएंगे उन हसीनाओ के बारे मे,अभिनेत्रियां अपने करियर के साथ रिस्क लेते हुए लेडी विलेन का रोल भी कर चुकी हैं।

उनके विलेन रोल को न केवल दर्शकों ने पसंद किया है बल्कि उन्होंने अपनी एक्टिंग में अच्छे-अच्छे हीरों को भी मात दे दी। इस लिस्ट मे प्रियंका चोपड़ा,कटरीना कैफ, करीना कपूर खान और काजोल का नाम भी शामिल है।

देखिए लिस्ट :

काजोल

इस लिस्ट में अभिनेत्री काजोल का नाम भी शामिल है। काजोल ने फिल्म गुप्त में शानदार सीरियल किलर महिला को रोल किया था।

फिल्म गुप्त साल 1997 में आई थी। इस फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थे।

करीना कपूर खान

पर्दे पर हमेशा अपनी खूबसूरती से सुर्खियां बटोरने वाली करीना कपूर खान भी खलनायिका बन चुकी हैं।

उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म फिदा और 2012 में आई एजेंट विनोद में लेडी विलेन का रोल किया था। जिसे खूब पसंद किया गया।

प्रियंका चोपड़ा

जी हां, इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है। उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म ऐतराज में लेडी विलेन का रोल किया था।


जिसे पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। फिल्म ऐतराज में अक्षय कुमार, करीना कपूर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे।

तब्बू

यह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो पर्दे पर हमेशा से नए प्रयोग करती रहती हैं। तब्बू ने फिल्म मकबूल, हैदर और अंधाधुन जैसी फिल्मों में खतरनाक लेडी विलेन की भूमिका अदा की है।

उन्हें इन सभी किरदारों से काफी तारीफें भी मिल चुकी हैं।