80 दर्शक की इस हसीना ने खोला इंडस्ट्री का राज, जानकर आपकी भी दबे पैर खिसक जाएगी जमीन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

80 दर्शक की इस हसीना ने खोला इंडस्ट्री का राज, जानकर आपकी भी दबे पैर खिसक जाएगी जमीन

pic


बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी बड़ी है। जिसमें कई सालों लग जाते हैं सेलेब्स को अपना सिक्का जमाने में। वहीं इस इंडस्ट्री के कई बड़े बड़े राज भी हैं। एक्ट्रेस मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।

मंदाकिनी ने बताया है कि पहले एक्ट्रेसेस को सिर्फ इस्तेमाल किया जाता था और पैसे भी कम दिए जाते थे। तो आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के राज। जो काफी पुराने है, लेकिन सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

जानिए क्या है वो राज :

मंदाकिनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने हाल ही मे एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि पहले के समय में एक्ट्रेसेस की ज्यादा डिमांड नहीं होती थी तो उन्हें सिर्फ 1 से 1.5 लाख रुपये मिलते थे।

फिल्मों में एक्ट्रेसेस को सिर्फ कुछ गानों और रोमांटिक सीन के लिए इस्तेमाल किया जाता था, और कम पैसे देकर भेज दिया जाता था।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने साल 2009 में सोशल मीडिया पर अपने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा था कि वह एक प्रोड्यूसर से यौन शोषण का शिकार होने से बच गई थीं।

क्योंकि वह उसकी फिल्म से आउट हो गई थी। हालांकि, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रोड्यूसर का नाम नहीं बताया था।


महिमा चौधरी

महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की थी। इस इंटरव्यू के दौरान महिमा चौधरी ने कई बातें की थी। उन्होंने ये भी कहा था कि पहले के समय में ऐसी एक्ट्रेस चाहिए होती थी जो वर्जिन हो और किस भी ना किया है।

अगर आपने शादी कर ली तो आपका मिलना बंद हो जाएगा और बच्चे होने पर करियर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। हालांकि, महिमा चौधरी ने कहा था कि अब चीजें बदल रही हैं।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और काफी नाम कमाया है। हालांकि, वह अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने फिल्म चाइना गेट के दौरान राजकुमार संतोषी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

उनका कहना था कि राजकुमार संतोषी ने फिल्म में काम देने के बदले में साथ में सोने की डिमांड की थी।