Video : सोते हुए निरहुआ को उठाकर आधी रात में आम्रपाली करने लगी ये काम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Video : सोते हुए निरहुआ को उठाकर आधी रात में आम्रपाली करने लगी ये काम

pic


दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे साथ में जिस भी फिल्म में नजर आते हैं उसका सुपरहिट होना निश्चित माना जाता है। इन दोनों ने अब तक साथ में कई सारी फिल्में की है। इनकी सभी फिल्में हिट होती है। इसके अलावा जब भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे का कोई गाना आता है तो ट्रेंड करने लग जाता है। इनके गाने को पसंद करने वालों की संख्या भी लाखों में है।

इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक गाना ट्रेंड करने लगा है। ज्ञात होकि देखने वालों को निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सिजलिंग केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आती है। लोग इनकी कॉमेडी और बोल्ड सीन के दीवाने हैं। अब हाल के इस गाने में देखा जा सकता है कि, किस तरह से आम्रपाली दुबे सोते हुए निरहुआ को परेशान करती है। एक्ट्रेस जबरदस्ती रोमांस करने लग जाती है।

आम्रपाली दुबे अपने डांस और अपनी अदाओं से निरहुआ को रिझाने की कोशिश करती है। लेकिन निरहुआ है कि मानते नहीं है।आपको बता दें कि इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और कई हजार लोगों ने इस गाने को शेयर भी किया है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने करियर का आगाज निरहुआ के साथ ही स्क्रीन शेयर कर किया था।

अपनी पहली फिल्म के बाद एक के बाद एक लगातार ये जोड़ी 25 फिल्मों में एक साथ रोमांस करते हुए नज़र आई। ये दोनों साथ में ‘आई मिलन की रात’, ‘ठीक है’, , ‘निरहुआ द लीडर’ ‘रोमियो राजा’, ‘दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंगलिश्तानी’, जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जल्द ही हमें फिल्म ‘घर परिवार’ में नज़र आने वाली हैं।