Video : बारिश के बीच निरहुआ ने किया आम्रपाली को इशारा, दोनों का ऐसा रोमांस देखतें रहे लोग और फिर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Video : बारिश के बीच निरहुआ ने किया आम्रपाली को इशारा, दोनों का ऐसा रोमांस देखतें रहे लोग और फिर

pic


भोजपुरी सिनेमा और उनके कलाकारों की बात कुछ और ही है। भोजपुरी सिनेमा बड़ी तेजी से बढ़ती हुई इंडस्ट्री है। भोजपुरी सिनेमा आज के समय में लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। इनकी गानों और फिल्मों का अलहदापन ही लोगों को अपना दीवाना बनाता है। साथ ही वहां के कलाकारों में लोगों को एक यूनिकनेसदिखता है। आज भोजपुरी न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में छा रही है।

ऐसे में अगर भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों की बात की जाए तो इन सितारों में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का नाम कैसे भुला जा सकता है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन के नाम से जाने जाते हैं। इन दोनों की जोड़ी जिस फिल्म में होती है वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है।

इतना ही नहीं भोजपुरी दर्शकों को इन दोनों को साथ में देखना काफी पसंद आता है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपनी अदाकारी और रोमांस से ऐसा तड़का लगाते हैं कि जो भी इन्हें देखता है वह बस देखता ही रह जाता है। ऐसे में इन दोनों की दीवानगी का आलम कुछ अलग ही स्तर पर है।दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) और और आम्रपाली का एक और जबरदस्त गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

इन दोनों का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि यह गाना इनकी एक पुरानी फिल्म का है, लेकिन इन दिनों दर्शकों के बीच इस गाने की काफी डिमांड बनी हुई है। दिनेश लाल यादव अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से बारिश के बीच रोमांस कर रहे हैं। इन दोनों के ऐसे रोमांच को देख हर किसी की आंखें फटी रह गई। अब तक उनके इस गाने को 6 लाख लोगों ने देखा है। गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अफेयर के चर्चे भी भोजपुरी इंडस्ट्री में आम है।