गांव के सामने खटिया पर लेटकर रोमांस करते दिखें Aamrapali और Khesari, यूट्यूब पर मचा हड़कंप

Khesari Lal Yadav – Aamrapali Dubey Romantic Song : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) दोनों को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
दोनों ही भोजपुरी इंडस्टी के काफी नामी सितारे हैं। दोनों ने खूब नाम और पैसा कमाया है। इसी बीच निरहुआ की एक्ट्रेस फिलहाल खेसारी लाल संग जंग जमाती हुईं नजर आ रही हैं।
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का एक मदहोश कर देने वाला गाना वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर डाली है। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे को एक दूसरे एक साथ रोमांटिक होता देख दर्शक के पसीने छूटने लगे हैं।
गाना ‘ टाइटल ‘मरद अभी बच्चा बा’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में आम्रपाली का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। थाई स्लिट लहंगा पहनकर खेसारी लाल सहित वहां मौजूद लोगों को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
खेसारी लाल ये इस गाने को ‘याशी फिल्म्स नामक यूट्यूब चैनल’ पर अपलोड किया गया है।इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है, जबकि इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं।
वहीं, इस गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। इस गाने को 254,031,328 से भी अधिक बार देखा जा चुका है।इस गाने की डिमांड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने को साल 2018 में रिलीज किया गया था। खेसारी संग आम्रपाली की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। हालांकि, इस जोड़ी ने एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं की है।
लेकिन जब भी ये जोड़ी पर्दे पर नजर आती है तो सुपर डुपर हिट साबित होती है।गाने की शुरुआत में आम्रपाली खटिया पर बैठी होती हैं और अपने कातिलाना अंदाज से खेसारी लाल को पागल कर रही होती है। गाने में दोनों एक साथ खूब ठुमके भी लगाते हैं।