नाव पर लेटकर मोनालिसा के पति Vikrant Singh संग रोमांटिक हुईं Amrapali, अब Nirahua हुए दुःखी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

नाव पर लेटकर मोनालिसा के पति Vikrant Singh संग रोमांटिक हुईं Amrapali, अब Nirahua हुए दुःखी

pic


Amrapali Dubey Hothwa Ha Naiya New Song : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आम्रपाली दुबे की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है।

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आये दिन फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। आम्रपाली दुबे और रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) की भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ (Daag Ego Lanchan) अभी हाल ही में रिलीज हुई है।

अब इसी फिल्म का एक गाना Hothwa Ha Naiya यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे भोजपुरी एक्टर Vikrant Singh के साथ रोमांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। गाने में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं।

गाने में एक्ट्रेस लाल लहंगा में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। आम्रपाली से विक्रांत की नजरे नहीं हट रही है। नाव पर लेटकर दोनों एक दूसरे के प्यार में खोये हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इसके अलावा इस गाने को Vikrant Singh और Amrapali Dubey पर फिल्माया गया है।

गाने को Priya Singh Rajput और Amit Patel ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Arbind Tiwari ने लिखा है और म्यूजिक Om Jha ने दिया है।

इस गाने को 22 फरवरी 2023 को जारी किया गया था और खबर लिखें जाने तक 55,185 से अधिक बार देखा जा चुका है।

फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ (Daag Ego Lanchan) में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।