Amrapali Romantic Video: आम्रपाली दुबे का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले - 'ये जोड़ी तो परफेक्ट है!'

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Amrapali Romantic Video: आम्रपाली दुबे का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले - 'ये जोड़ी तो परफेक्ट है!'

Amrapali Romantic Video

Photo Credit: Video Grab


Amrapali Romantic Video: शादी के सीजन में भोजपुरी गानों का जलवा देखते ही बनता है। हर तरफ भोजपुरी धुनों की गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

इस वीडियो में आम्रपाली दुबे फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस फिदा हो गए हैं। आम्रपाली ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "इस गाने की शूटिंग और आपकी कमेंट्री जीवनभर याद रहेगी विक्रांत जी।"

फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कमेंट्स में लोग दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक फैन ने लिखा, "ये जोड़ी तो परफेक्ट है!" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो।"

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लाखों फैंस हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। लगता है आम्रपाली दुबे का ये वीडियो लंबे समय तक चर्चा में रहेगा।