Bhojpuri New song video : निरहुआ को देखकर दिवानी हुई अक्षरा सिंह, वीडियो देखकर दंग रहे जायेंगे आप​​​​​​

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bhojpuri New song video : निरहुआ को देखकर दिवानी हुई अक्षरा सिंह, वीडियो देखकर दंग रहे जायेंगे आप​​​​​​

Bhojpuri New song video


Bhojpuri New song video : मुंबई। आजकल नए भोजपुरी गाने आते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं और उन पर तगड़े व्यूज आने लगते हैं। ये गाने भोजपुरी भाषा के प्रशंसकों को तो पसंद आते ही हैं साथ ही अलग-अलग भाषाओं के लोग भी इनके सुरों के जादू में खो जाते हैं। भोजपुरी के दो बड़े सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अक्षरा सिंह हैं। वैसे तो निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी इंडस्ट्री में मशहूर है लेकिन इस बार वह अक्षरा के साथ थिरकते दिखे। 

तनी देखल करी में अक्षरा और निरहुआ की जोड़ी ने तो धमाल ही मचा दिया। गाना फिल्म श्जान लेबू काश् से है जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था। दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। निरहुआ रुठे हुए रहते है फिर अक्षरा अपने पिया जी को मनाने की कोशिश करती हैं। थोड़ी ही देर में दोनों का रोमांटिक डास शुरू हो जाता है। वीडियो आउटडोर लोकेशन में शूट किया गया है। अक्षरा पहले सलवार सूट और फिर साड़ी में डांस करती हैं। उनका यह रोमांटिक गाना लोगों को बहुत पसंद आया।

यूट्यूब पर यह गाना 17 दिसंबर 2022 को एसआरके म्यूजिक चौनल पर रिलीज हुआ और खबर लिखे जाने तक इसे 19 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वैसे तो निरहुआ और अक्षरा दोनों ही बहुत अच्छा गाते हैं लेकिन इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है।

गाने का संगीत ओम झा ने दिया और लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म को दिनकर कपूर ने डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर श्रेय श्रीवास्तव है। गाने के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि इसमें ना कोई अश्लीलता है और ना कोई बकवास है फिर भी दिल को छू जाता है।