Bhojpuri Song: Monalisa और Pawan Singh का जोरदार रोमांस देख फैंस का छूटा पसीना

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bhojpuri Song: Monalisa और Pawan Singh का जोरदार रोमांस देख फैंस का छूटा पसीना

Monalisa Hot Romantic Video


मुंबई: Monalisa Hot Romantic Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मोनालिसा (Monalisa) और पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी को काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। ये जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती है, तो बवाल मचा देती हैं। मोनालिसा और पवन सिंह को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

दोनों की सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों के चाहने वाले बिहार, यूपी ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी देखने को मिल जायेंगे। दोनों की जोड़ी कई गानों और फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है।

अगर आप पवन सिंह और मोनालिसा के चाहने वाले में से एक हैं, तो आज हम आपके इस जोड़ी का एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर आये हैं। पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माया गया गाना ‘कईसे कलइया थमाई पिया’ (Kaise Thamai Kalaiya Piya) यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है।

गाने में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में मोनालिसा का बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। मोनालिसा अपनी बोल्ड अदाओं से पवन सिंह को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

इस रोमांटिक सॉन्ग को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है, गाने को 47,528,147 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने का म्यूजिक शानदार है। भोजपुरी सॉन्ग ‘कईसे कलइया थमाई पिया’ फेमस भोजपुरी सिंगर पलक ने गाया है।

इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने दिए हैं। पवन सिंह और मोनालिसा का ये भोजपुरी सॉन्ग फिल्म ‘देश परदेस’ से लिया गया है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, कादर ख़ान, पवन सिंह, मोनालिसा, आनंद मोहन और संजड पांडे मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। मोनालिसा सफेद कलर की ऑउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं से पवन सिंह को अपनी तरफ आकर्षित करती हुईं नजर आ रही हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा हिंदी के अलावा बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा की फिल्मों में जलवे बिखेर चुकी हैं। मोनालिसा की शादी भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत संग हुई है।