Bhojpuri song : शिव भक्तों के लिए गुंजन सिंह ने रिलीज किया गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Maghi Bolbam Song Video:भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर गुंजन सिंह के गाने फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
Maghi Bolbam Song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर गुंजन सिंह के गाने फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। अब तक के करियर में गुंजन ने कई हिट गाने दिए हैं।
वहीं, इन दिनों सावन के पावन महीने में एक के बाद एक भोले बाबा के गाने रिलीज कर रहा है। ऐसे में गुंजन सिंह भी बोल बम सॉन्ग लेकर आई हैं। इस गाने का टाइटल श्भोला जी देतो जोड़े ललनवा भौजीश् है। ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। भोले के भक्तों के बीच इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
गुंजन सिंह के श्भोला जी देतो जोड़े ललनवा भौजीश् गाने को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चौनल से रिलीज हुआ है, जिसे देखते ही देखते यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों सावन की खुमारी शिव भक्तों पर सर चढ़कर बोल रही है।
जिसमें गीत संगीत की भूमिका भी अहम है। श्भोला जी देतो जोड़े ललनवा भौजीश् को लेकर गुंजन सिंह ने बताया कि हमारा यह गाना भोले बाबा के चरणों में समर्पित है। हमने इस गाने के जरिए भगवान शिव की आराधना के बाद पूर्ण होने वाली मनोकामनाओं का जिक्र किया है।
गुंजन ने आगे कहा कि उनका ये गाना अटूट श्रद्धा और विश्वास से भरा हुआ है। इस गाने में भाभी और देवर के बीच भगवान भोलेनाथ के पूजन को लेकर एक संवाद है जो श्रद्धालुओं के साथ-साथ भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले लोगों के लिए भी बेहद मनोरंजक है। आपको बता दें कि गुंजन सिंह के बोल बम स्पेशल गाना श्भोला जी देतो जोड़े ललनवा भौजीश् के गीतकार अमन अलबेला और संगीतकार पप्पू भाई हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं।