Bhojpuri song : आम्रपाली दुबे को देखकर खेसारी लाल यादव दिवाने हुए लोग, देखे Video

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bhojpuri song : आम्रपाली दुबे को देखकर खेसारी लाल यादव दिवाने हुए लोग, देखे Video

Bhojpuri song: आम्रपाली और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम लंबे समय से जुड़ता रहा है।

Bhojpuri song: आम्रपाली और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम लंबे समय से जुड़ता रहा है।


Bhojpuri song: आम्रपाली और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम लंबे समय से जुड़ता रहा है। दोनों को लेकर कई बार खबरें आती रही हैं कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है लेकिन ऐसा नहीं है। निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन बहुत पसंद किया जाता है लेकिन इस बार आम्रपाली के साथ निरहुआ नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव का एक गाना सुनाते हैं। यह गाना जितना जोरदार है उनका रोमांस भी उतना ही तगड़ा है। फिल्म श्डोली सजा के रखनाश् में खेसारी और आम्रपाली ने साथ काम किया था। इसी फिल्म का एक गाना श्पलंग सागवान केश् सुपरहिट हुआ।

                                                               

गाने के लिरिक्स जिस तरह से हैं खेसारी और आम्रपाली ने इस पर पलंगतोड़ डांस भी किया। वीडियो की शुरुआत में दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब नजर आते हैं। गाने को आउटडोर शूट किया गया है जहां पलंग पर दोनों रोमांटिक मूड में दिखते हैं। इस गाने को यूट्यूब के एसआरके म्यूजिक चौनल पर रिलीज किया गया है। अभी तक वीडियो को 9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

वीडियो में आम्रपाली ने पिंक कलर की साड़ी और येलो ब्लाउज पहना है, जो उन पर काफी जच रहा है। वहीं खेसारी कैजुअल लुक में हैंडसम लग रहे हैं। गाने को खेसारी और इंदु सोनाली ने गाया है। इसके लिरिक्स राइटर सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। 

फिल्म डोली सजा के रखना में खेसारी, आम्रपाली के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी और अयाज खान ने मुख्य भूमिका की। फिल्म को रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया। इसे रोशन सिंह ने प्रोड्यूस किया।