Bhojpuri Gana: पुनीता प्रिया और अंजली पांडेय का गाना 'राजा जी के फैन हो गइनी' हुआ रिलीज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bhojpuri Gana: पुनीता प्रिया और अंजली पांडेय का गाना 'राजा जी के फैन हो गइनी' हुआ रिलीज

Bhojpuri Gana


Bhojpuri Gana: सिंगर पुनीता प्रिया अभिनेत्री अंजली पांडेय का नया भोजपुरी गीत 'राजा जी के फैन हो गइनी' रिलीज हो चुका है।  इस गाने को  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है।  इस गाने को सिंगर पुनीता प्रिया ने मस्ती भरे अंदाज में गाया है। जिसे सुनकर मन मयूर झूम उठता है। वहीं इस गाने के वीडियो में ऐक्ट्रेस अंजली पांडेय ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। वह अपने पति लुभाने के लिए उनकी खूब बड़ाईया कर रही है। अंजली ने गाने में भारतीय नारी का गहना साड़ी पहन रखी है। जो दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार है। इसमें वे गहरे नीले रंग की साड़ी में गजब की कयामत लग रही है। उनके ऊपर उनके जोरदार ठुमके जो दर्शको को दीवाना बनाने के लिए काफी है। ओवर आल गाना बहुत ही शानदार बना है। जिससे दर्शक बार बार देख रहे हैं। 

भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के फैन हो गइनी' के वीडियो में एक्ट्रेस अंजली पांडेय कहती है कि...'बड़ी भाग पवनी सुघर सजनवा, पियाऊ के पा के खुश बाटे मनवा, कि अपना कातिल नजरिया से मार दिहले, अपना राजा जी के फैन हम हो गइनी, जहिया से प्यार दिहले, अपना पिया जी के फैन हम हो गइनी, जहिया से प्यार दिहले...'  

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'राजा जी के फैन हो गइनी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। पीआरओ ब्रजेशे मेहर हैं। इस गीत को सिंगर पुनीता प्रिया की मधुर आवाज सुनकर मन मुग्ध हो जाता है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अंजली पांडेय अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।