Bhojpuri Song: शिल्पी राज ने लगाया बोल बम का जयकारा, लाखों लोगों ने देखी Video

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bhojpuri Song: शिल्पी राज ने लगाया बोल बम का जयकारा, लाखों लोगों ने देखी Video

Bhojpuri Song


Bhojpuri Song: हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ती है। यह खास महीना होता है जब भगवान शिव को अर्पित करते हुए गाने रिलीज किए जाते हैं। कोई घर पर ही शिव की पूजा पाठ करता है तो कोई कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए निकलता है। कोई भी जरिया हो लेकिन भोले भंडारी के लिए भक्ति भरपूर होती है। हाल ही में भोजपुरी का एक नया गाना देवघर से हरीयर चूड़ियां लेले अईह रिलीज किया गया जो कि यूट्यूब पर छाया हुआ है।

गाने को भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और गुंजन सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स अमन अलबेला के हैं और म्यूजिक पप्पू भाई ने दिया है। वीडियो को आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है। भोजपुरी सुनने वाले लोगों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 9 लाख व्यूज मिल चुके थे। 

वीडियो में शिव भक्तों को दिखाया गया है जो गेरूआ कपड़े पहने हुए हैं। एक युवक कांवड़ लेकर निकलने वाला है। उसकी पत्नी देवघर से साड़ी, चूड़ी और सिंदूर लेकर आने के लिए कहती है। उनके साथ कई अन्य लोग भी हैं जो शिव को समर्पित इस गाने पर थिरकते हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने लिखा कि वह इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि गाना दिल को छू गया है।

लोगों को गुंजन और शिल्पी की आवाज बहुत पसंद आ रही है। सावन का महीना शुरू होने से पहले ही भोजपुरी के कई अन्य सितारों ने भी भगवान शिव पर गाने रिलीज किए। इनमें पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक हैं। उनका गाना भी वायरल हो गया है।