Bhojpuri Video: Amrapali Dubey की जवानी पर फिसले Nirahua, रोमांटिक वीडियो वायरल
![Bhojpuri Video](https://upuklive.com/static/c1e/client/75722/uploaded/3b89694e9c7f9433216079162ec14f65.jpg)
मुंबई: Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ऊपर जा चुका है और आपको बता दें कि अब इसके आगे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फेल हो जा रहे हैं। भोजपुरी सितारे भी अब बॉलीवुड सितारों को टक्कर दे रहे हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे सितारे शामिल है। भोजपुरी के यह सितारे सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के बीच में छाए रहते हैं और अपनी एक्टिंग के चलते भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल हम जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं उसे 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' से लिया गया है। जिसका नाम 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक दूसरे के साथ में जमकर ठुमके लगा रहे हैं और रोमांस भी कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माया गया यह गाना दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को एसआरके म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 33 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इसी के अलावा इस म्यूजिक देने का काम रजनीश मिश्रा ने किया है और लिरिक्स लिखने का काम आजाद सिंह ने किया है। इस वीडियो पर लगातार फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।