नीली साड़ी में Kajal Raghwani का जलवा, Khesari Lal के साथ बेडरूम में रोमांस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

नीली साड़ी में Kajal Raghwani का जलवा, Khesari Lal के साथ बेडरूम में रोमांस

Bhojpuri Romantic Video


पटना: Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल ने अपनी एक्टिंग और अपनी आवाज के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है। खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।

खेसारी लाल ने काफी दिक्कतों और मुश्किलों का सामना करने के बाद अपने मुकाम को हासिल किया है। खेसारी लाल के चाहने वाले आपको देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल जायेंगे। इंडस्टी में खेसारी लाल की जोड़ी को सबसे अधिक काजल राघवानी (Kajal Raghwani Song) के साथ पसंद किया गया है।

इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी जगत के दर्शक खूब पसंद करते हैं। इनके म्यूजिक वीडियो, गाने और फिल्में रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्म ‘नागदेव’ का एक गाना फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

भोजपुरी सॉन्ग ‘आहो एह ओरिया’ में काजल राघवानी और खेसारी लाल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। खेसारी का यह गाना सुनते ही दिल मचल उठता है और पैर थिरकने लगते हैं। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, वहीं संगीत दिया है मधुकर आनंद ने। भोजपुरी सॉन्ग ‘आहो एह ओरिया’ का म्यूजिक बहुत ही ज्यादा कमाल का है।

हॉट केमिस्ट्री ने लगाई आग 


गाने के वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल जोरदार ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी एक्टर खेसारी लाल को अपनी हॉटनेस से बेकाबू करती हुई नजर आ रही है। खेसारी लाल एक्ट्रेस काजल से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि यह भोजपुरी गाना 21 दिसंबर 2018 को यूट्यूब चैनल Enter10 Rangeela पर शेयर किया गया था, जहां आप कभी भी इसे देख सकते हैं। इसे खबर लिखें जाने तक 2 करोड़ से भी ज्यादा यानी 24,477,863 बार देखा जा चुका है।

गाने में खेसारी लाल यादव नीली धोती-कुर्ता में काफी ही ज्यादा डैशिंग लग रहे हैं, वहीं काजल राघवानी की बात करें तो एक्ट्रेस नीली साड़ी में कमाल की दिख रही है। काजल राघवानी अपने शानदार डांस मूव्स और अदाओं से वो सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं।