खेसारी लाल ने खूबसूरत एक्ट्रेस संग पार की रोमांस की हदें, बोल्ड सीन देखकर फैंस हुए दीवाने

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

खेसारी लाल ने खूबसूरत एक्ट्रेस संग पार की रोमांस की हदें, बोल्ड सीन देखकर फैंस हुए दीवाने

Bhojpuri Hit Song

Photo Credit: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Hit Song


Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव के गानों को फैंस दिल खोलकर एंजॉय करते हैं। यहीं वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते है। कुछ महीने पहले ही खेसारी का  'निम्बू खरबूजा भईल 2' गाना आया था। जो आज भी यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे है और करोड़ो बार ये गाना देख चुके है।

इसका पहला पार्ट भी जब आया था, तो इसे खूब प्यार मिला था। वहीं पार्ट 2 भी रिलीज होते ही धूम मचाने लगा है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को सिर्फ 7 महीने में ही 319 मिलियन लोग देख चुके है और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग इस गाने पर तरह- तरह के कमेंट कर रहे है और कई लोगों ने इसे अब तक का बेस्ट गाना भी बताया है। 

इस गाने में खेसारी लाल और सपना चौहान की जोड़ी बवाल मचा रही है। वीडियो में खेसारी लाल, सपना की अदाएं देख मदहोश होते हुए नजर आ रहे है और खुद को रोके बिना उनके साथ डांस करने में लीन हो जाते हैं। इस गाने को खुद खेसारी लाल और करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। वीडियो में सपना और खेसारी का रोमांस देख फैंस भी मदहोश हो गए।