Nirahua और Amrapali ने लंदन के होटल में किया खूब रोमांस, वीडियो देख मची तबाही!

Nirahua – Amrapali Bhojpuri Song : भोजपुरी की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ (Hum Hain Dulha Hindustani) का एक गाना ‘पतरको हो’ (Patarko Ho) को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने में निरहुआ के साथ हमेशा की तरह उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। जबकि गाने के वीडियो एक और भी कपल दिख रहे वो हैं मधु शर्मा और समीर आफताब। गाने में चारों के साथ लंदन की सड़कों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने को एक बार फिर से भोजपुरी दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हमेशा की तरह निरहुआ और आम्रपाली ने अपनी हॉट केमिस्ट्री से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा, समीर आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह, पदम सिंह, प्रिया वर्मा, श्वेता, रवि अरोड़ा, अनंजय रघुराज, कुमार सौरव सिन्हा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
दोनों जोड़ियों के बीच की केमिस्ट्री बेहद ही शानदार नजर आ रही हैं। वीडियो को विदेश में शूट किया गया है। फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ में आपको रोमांस और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिला है।
निरहुआ के इस गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 9,27,369 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को म्यूजिक Dhananjay Mishra ने दिया है।
जबकि गाने के बोल Kundan Preet ने लिखा है और गाने को Antra Singh Priyanka और Mohan Rathore ने आवाज दी है। बैकग्राउंड म्यूजिक Aslam Shruti ने दिया है।
निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला, समीर आफताब और निर्देशक स्वर्गीय असलम शेख हैं, जबकि फोटोग्राफी निर्देशक वासु हैं।
गाने में निरहुआ और आम्रपाली बेडरूम में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली शार्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा क्यूट और प्यारी नजर आ रही हैं।