Kajal Raghwani के साथ Pawan Singh ने किया कमरतोड़ डांस, देखे वीडियो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Kajal Raghwani के साथ Pawan Singh ने किया कमरतोड़ डांस, देखे वीडियो

Bhojpuri Video : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाते हैं।

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाते हैं।


Bhojpuri Video : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाते हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा में लगभग पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं और एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दिए जा रहे हैं। पवन सिंह फिल्मों में काम करने के अलावा एल्बम में भी काम करते हैं और उनकी एल्बम्स काफी मशहूर होती है।

                                                                         

वह जिस भी एल्बम में नजर आते हैं वह एल्बम रातों-रात हिट हो जाती है। इतना ही नहीं पवन सिंह (Pawan Singh) की पुरानी फिल्मों के गाने भी काफी मशहूर हैं। अब इन दिनों पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा 2 का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

लोग इस गाने को देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं पवन सिंह (Pawan Singh) का जो गाना वायरल हो रहा है इस गाने में उनके साथ खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी नजर आ रही है। काजल राघवानी और पवन सिंह दोनों ने मिलकर इस गाने के अंदर धमाल मचाया हुआ है।

दोनों की खूबसूरत हॉट केमिस्ट्री लोगों का दिल धड़का रही है। यह गाना जो वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है गिर गईल ओढनिया गन्ने के खेत में। यह गाना लोगों की पसंदीदा लिस्ट में जुड़ चुका है। वायरल होते हुए इस गाने को अब तक 35 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।


इस गाने को खुद पवन सिंह ने कल्पना के साथ मिलकर गाया है। इतना ही नहीं इस गाने के लिए लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम सुशील कुमार ने किया है। गाना आप भी दी गई लिंक पर जाकर देख सकते हैं। यह भी आपका मजा दो गुना कर देगा। पवन सिंह इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।