Kajal Raghwani की पतली कमरिया को किस करते दिखें Pawan Singh, एक्ट्रेस बोली – मजा लेला तनी तनी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Kajal Raghwani की पतली कमरिया को किस करते दिखें Pawan Singh, एक्ट्रेस बोली – मजा लेला तनी तनी

pic


भोजपुरी दर्शकों द्वारा काजल राघवानी और पवन सिंह की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी कई दफा हंगामा मचा चुकी है। एक बार फिर से पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है।

पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना’मजा लेला तनी तनी’ (Maja Lela Tani Tani) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को पवन सिंह और राधा राउत ने गाया है। जबकि गाने के बोल रजनीश चौधरी ने लिखे हैं और इसका संगीत छोटू राउत ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने में पवन सिंह और काजल की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

गाना’मजा लेला तनी तनी’ को Everest Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 1,533,242 से अधिक बार देखा जा चुका है। पवन सिंह और काजल के इस गाने को 9 जनवरी 2023 को जारी किया गया था।

दोनों ने अपनी एक्टिंग का लोहा दुनिया को मनवाया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद जम रही है। दोनों के रोमांस को देखने के बाद आपका भी मन प्यार करने को करेगा। आपको बता दें कि काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

वो अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक समय पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को काजल राघवानी के साथ सबसे अधिक पसंद किया जाता था। लेकिन पवन और अक्षरा के रिश्ते में दरार आने के बाद से अब यह एक साथ पर्दे पर नजर नहीं आते हैं।